दृष्टिकोण तकनीक, नवप्रवर्तन, वितरण की शीघ्रता और गुणवत्ता के बारे में भावपूर्ण बनना।
लक्ष्यऐसे देखरेख पूर्ण वातावरण के माध्यम से सफलता प्राप्त करना, जो सृजनात्मक नेतृत्व, ज्ञान साझा करने और टीम के साथ मिलकर काम करने की भावना का विकास करता है।
|
| Braahmam Net Solutions प्रा.लि. संवादात्मक ई-लर्निंग, अनुवाद, ई-लर्निंग स्थानीकरण (Localization), टेस्टिंग और प्रोडक्शन के क्षेत्र में एक प्रमुख सेवा प्रदाता कंपनी है। हमारा मुख्यालय दिल्ली-एनसीआर में स्थित है और हमें 100 से अधिक भाषाओं में ई-लर्निंग और स्थानीकरण (Localization) क्षेत्र के प्रोजेक्ट्स को शुरू से लेकर अंत तक निष्पादित करने का 10 वर्ष का अनुभव है। |
रैपिड ई-लर्निंग सामग्री, प्रशिक्षण सामग्री, ऑनलाइन पाठ्यक्रम, सॉफ्टवेयर UI & UA, मोबाइल फ़ोन, ग्राफ़िक्स व मल्टीमीडिया, उपयोगकर्ता/मदद मार्गदर्शिका और वेब-आधारित अनुप्रयोगों का अनुवाद और स्थानीकरण (localization) करने वाली वैश्विक कंपनियों में Braahmam एक जाना माना नाम है। हमें अरबी, हिब्रू और उर्दू जैसी जटिल और द्वि-दिशात्मक लिपियों सहित डीटीपी और ई-लर्निंग स्थानीकरण (localization) में व्यापक अनुभव प्राप्त है।
|
|
Braahmam को वेब और फ्लैश आधारित ऐसी ई-लर्निंग सामग्री बनाने में भी विशेषज्ञता प्राप्त है, जिसके कारण वैश्विक ई-लर्निंग कंपनियाँ स्टोरी-बोर्डिंग चरण के बाद संपूर्ण तकनीकी विकास करने हेतु Braahmam पर विश्वास कर सकती हैं। अपनी सुविज्ञता और कुशल निष्पादन से, हमने अपने मौजूदा 100% गाहक बनाए रखते हुए अपनी गाहक सूची में वृद्धि की है। |
|
Braahmam की शुरूआत वर्ष 2000 में कॉर्पोरेट कर्मचारी प्रशिक्षण को ध्यान में रखते हुए एक ई-लर्निंग डेवलपमेंट कंपनी के रूप में हुई थी। बाद में, हम उच्च सहक्रियाशीलता और स्मरण के साथ K-12 विषय-वस्तु में परिवर्तित हो गए। इन ई-लर्निंग पाठयक्रमों के स्थानीकरण (Localization) की अधिक मांग के कारण, हमने पाया कि ई-लर्निग स्थानीकरण से हमारा राजस्व तेजी से बढ़ रहा था। 2003 में हमारा पहला बड़ा गाहक Bowne Global Solutions था और तब से हम इस उद्योग में प्रतिवर्ष 40% से अधिक वृद्धि प्राप्त कर रहे हैं। 2005 में, हमने अपने सेवा पोर्टफ़ोलियो में कई एशियाई और यूरोपीय भाषाएं जोड़ना प्रारंभ किया। वर्तमान में, हम 100 से अधिक भाषाओं में अनुवाद और स्थानीकरण (Localization) सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। वास्तव में, हम प्रथम भारतीय एकाधिक-भाषा विक्रेता हैं। |
| वर्तमान में, हम GALA, ATA और NASSCOM के व्यावसायिक सदस्य हैं। |
|