इंजीनियरिंग

स्थानीकरण (Localization) इंजीनियरिंग/ग्राफ़िक्स, फ़्लैश सिमुलेशन और एनिमेशन
हम सभी प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय और इंडिक भाषाओं में स्थानीकरण (Localization) इंजीनियरिंग उपलब्ध कराते हैं। हमारे इंजीनियर LocStudio, Helium, HTML/XML, Flash, Lectora, Articulate, Camtasia  और Captivate को उपयोग करने में अच्छी तरह अभ्यस्त हैं। हम अपने ग्राहकों को मदद मैन्युअल और ऑनलाइन दस्तावेज़ीकरण डिज़ाइन करने में उपयोग के लिए लागत प्रभावी स्क्रीन-शूटिंग और कैप्चर सेवाएं देते हैं।
मल्टी-लैंग्वेज़ डीटीपी
हम सभी प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय और इंडिक भाषाओं में डेस्कटॉप प्रकाशन प्रदान करते हैं। हम निम्न उपकरणों (tools) में निपुण हैं: Indesign, RoboHelp, FrameMaker, Illustrator, Flash Acrobat, Word, और हम एकाधिक फ़ॉन्ट्स सहित अधिकांश डीटीपी सॉफ़्टवेयर की संगतता संबंधित समस्याएं दूर करने पर अत्यधिक ध्यान देते हैं। हमें अरबी, हेब्रू और उर्दू जैसी जटिल और द्वि-दिशात्मक शैलियों सहित, डीटीपी का विस्तृत अनुभव है।
ऑडियो रिकॉर्डिंग और पोस्ट प्रोडक्शन
Braahmam की ऑडियो सेवाएं, उद्योग में मात्रा और गुणवत्ता, दोनों के संदर्भ में सदैव-बढ़ती मांग के अनुकूल बनाने के लिए सरल और कारगर बनाई गई हैं। आप पाएंगे कि हमारे साथ उद्योग के लिए आवश्यक उच्च तकनीकी और कलात्मक कौशल सहित वॉइस/कॉमिक एक्टर और ऑडियो संपादकों का ऊर्जावान समूह है। हम दुनियाभर की अधिकांश प्रमुख भाषाओं में काम करते हैं और हर-दिन प्रत्येक भाषा में छह घंटे की सामग्री तैयार करते हैं। हम सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान देते हैं और एक सख्त QA प्रक्रिया का अनुसरण करते हैं। वॉइस-ओवर्स के लिए हम देशी भाषा में निपुण कर्मचारियों का उपयोग करते हैं। मल्टीमीडिया एकीकरण या अंतिम आउटपुट के लिए तैयार किए गए ऑडियो देने के लिए इंजीनियर पद की एक समर्पित टीम प्रतिदिन ऑडियो रिकॉर्ड तैयार करती है।
आपकी रिकॉर्डिंग आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए, हमारे पास अत्याधुनिक डिज़िटल स्टूडियो और ऑडियो सेवाएं उपलब्ध हैं।    
हम निम्न क्षेत्रों में ऑडियो प्रोडक्शन के लिए प्रसिद्ध हैं:
* मल्टीमीडिया गेम्स * सार्वजनिक घोषणा
* प्रशिक्षण और ई-लर्निंग उत्पाद * वॉइस मेल
* वेबसाइट * प्रदर्शनी
* एनिमेशन और कार्टून * प्रस्तुति
* कॉर्पोरेट वीडियो * संवादात्मक वॉइस प्रतिक्रिया
* वृत्त चित्र * डिज़िटल ध्वनि संपादन
* CD-ROM और मल्टीमीडिया * पोस्ट प्रोडक्शन
* डिज़िटल ध्वनि सिंक्रनाइज़ेशन
वीडियो संपादन, डबिंग और सब्टाइटलिंग
हम AVI, MPEG और MOV जैसे कई मीडिया स्वरूपों में विदेशी और भारतीय भाषा सब्टाइटलिंग सेवा प्रस्तुत करते हैं। हमारी टीम लीगेसी, एनालॉग और डिज़िटल मीडिया के साथ काम करने में अभ्यस्त है। हम सटीकता से वे समय-मुद्रांकित शैलियां तैयार करते है, जो जिनसे हम आपको सही ढंग से सिंक्रनाइज़ किए गए सब्टाइटल प्रदान कर सकते हैं। अपने वीडियोज़ को 100 से अधिक भाषाओं में सब्टाइटल करवाने के लिए Braahmam में विश्वास करें।
वीडियो संपादन
Braahmam हमारे उन ग्राहकों के लिए Adobe Premier और Apple Final Cut Pro जैसे परंपरागत उपकरणों (tools) पर वीडियो संपादन सेवाएं प्रदान करता है, जो अपने वीडियो को किसी मौजूद प्रारूप में संपादित या स्थानीकृत करना चाहते हैं। हम वीडियोज़ को लीगेसी और डिज़िटल दोनों स्वरूपों में स्वीकार करते हैं। हमारा स्टूडियो ऑडियो और पाठ आवरण सहित, उचित रूपांतरण सुनिश्चित करता है और फिर वीडियो की प्रक्रियाएं करता है। ग्राहक अपने वीडियोज़ को एकाधिक भाषाओं और फ़ाइल स्वरूपों में रूपांतरित करने के लिए Braahmam को सौंप सकते हैं। हम अनुवाद से लेकर रिकॉर्डिंग और फिर वीडियो संपादन और स्थानीकरण (localization) तक संपूर्ण कार्य पर ध्यान देते हैं।
वेबसाइट डेवलपमेंट और सामग्री प्रबंधन सिस्टम (सीएमएस) कार्यान्वयन
Braahmam में हम आपकी एक या अधिक-भाषाओं में स्टैटिक या डायनेमिक (CMs-आधारित) वेबसाइट्स पर बहुत कम समय में इंटरनेट शॉप खोलने में मदद करते हैं। हमारी सलाह है कि आपको उपयुक्त CMS पर CMS का उपयोग करना चाहिए और उसे अपने व्यवसाय से अनुकूलित करना चाहिए। हम Moodle, Joomla, Drupal और इत्यादि... जैसे ओपन प्लेटफ़ॉर्म पर प्रोग्रामिंग और कार्यान्वयन का समर्थन करते हैं।
ई-लर्निग स्थानीकरण (localization) और रैपिड ई-लर्निंग प्रोडक्शन
गुणवत्तापूर्ण ई-लर्निग स्थानीकरण (localization) के लिए विशेष ध्यान और विशेषज्ञता की आवश्यकता होती है। क्योंकि लर्निंग सामग्री के आसान भाषा अनुवाद में सांस्कृतिक, राजनीतिक और प्रत्येक लक्षित बाज़ार की सामाजिक जटिलताएं और उनके द्वारा लर्निंग को प्रभावित किए जाने पर ध्यान नहीं दिया जाता है। Braahmam में हम वेब आधारित और कंप्यूटर-आधारित प्रशिक्षण सामग्री, क्लासरूम-आधारित इंस्ट्रक्शनल सामग्री, प्रमाणन और मूल्यांकन प्रोग्राम्स और लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम (LMS) सहित, वैश्विक बाज़ार के लिए लर्निंग सामग्री की विस्तृत श्रृंखला को स्थानीकृत करते हैं।
अधिक जानकारी के लिए, कृपया इस ईमेल पते को संरक्षित किया जा रहा है स्पैम बॉट से ! आपको यह देखने के लिए जावास्क्रिप्ट सक्रिय होना चहिये को लिखें।