|
कार्यकारिणी सारांश |
|
ऑफ़-शोर डेवलपमेंट सेंटर साझेदार की विकास टीमों के वास्तविक विस्तार और 'सेवा के लिए तैयार' संसाधनों द्वारा सुसज्जित हैं। ऑफ़-शोर डेवलपमेंट सेंटर में Braahmam के समान मौजूद सुविधा और साझेदार की प्रोजेक्ट आवश्यकताएं डिलीवर करने के लिए वचनबद्ध स्टाफ़ उपलब्ध है। सेंटर में प्रशिक्षित डोमेन विशेषज्ञ /इंजीनियर और प्रोग्रामर्स की टीमें हैं, जो साझेदार की प्रोजेक्ट टीमों के साथ करीब से संवाद करते हुए भारत में उपलब्ध Braahmam की सभी सुविधाओं के साथ कार्य संचालित कर रहे हैं। ओडीसी टीम (आवश्यकता होने पर) समर्पित संचार लिंक्स और साझेदार की टीम के रूप में उसी के आईटी वातावरण में उनके द्वारा किए कार्य के माध्यम से, साझेदार के ऑफ़िस और मशीनों से जुड़ सकती है।
|
| ओडीसी (ऑफ़शोर डेवलमेंट सेंटर) की विशेष विशेषताएं: |
- ऑफ़शोर टीम और एक छोटी ऑनसाइट टीम या स्थिति के अनुसार एक प्रोजेक्ट मैनेजर
- उच्च गति संचार लिंक्स के माध्यम से कनेक्ट ऑफ़-शोर और ऑनसाइट टीमें (वैकल्पिक)
- Braahmam के परिसर में ओडीसी के लिए समर्पित सुविधा
- ODC के लिए तिमाही स्टाफ़िंग योजना के आधार पर, टीम आकार त्वरित रूप से बढ़ाने या कम करने में लचीलापन
- ओडीसी के अंतर्गत एकाधिक निष्पादित प्रोजेक्ट्स
|
| ओडीसी के लाभ हैं: |
- भारतीय कार्य संचालनों की लागत कम होने के कारण लागत लाभ
- कार्य-संचालन त्वरित रूप से बढ़ाना/कम करना
- नोलेज बेस, लर्निंग कर्व सुरक्षित रखना
- संसाधनों का कुशल साझाकरण
- प्रशिक्षित मैनपॉवर की आसान उपलब्धता।
- आवश्यक होने पर, काम करने का समय साझेदार टाइम ज़ोन के अनुसार या 24x7 भी
- नए ज्ञान की तकनीकी योग्यता और प्राप्ति बढ़ाने के लिए कम निवेश की आवश्यकता
|
| मुख्य तकनीकी योग्यता: |
- ऑडियो पोस्ट-प्रोडक्शन
- वीडियो संपादन, सब्टाइटलिंग और पोस्ट-प्रोडक्शन
- मल्टीमीडिया, ग़्राफ़िक्स और एनिमेशन
- इंजीनियरिंग - XML, HTML, फ़्लैश, कैप्टिवेट
- ई-लर्निंग
- भाषा समाधान/स्थानीकरण (Localization)
|
| ओडीसी सेटअप प्रक्रिया का सारांश |
|
ओडीसी को कार्य-संचालन योग्य बनाने वाली गतिविधियों की सूची का सारांश निम्न है:
|
- Braahmam ओडीसी सेटअप के प्रस्ताव और वार्ता की समीक्षा
- ओडीसी सेटअप के अनुबंध पर हस्ताक्षर करना
- ओडीसी के स्थान की पहचान, वर्तमान में नोएडा
- साझेदार प्रोग्राम मैनेजर की पहचान
- Braahmam ओडीसी प्रबंधक की पहचान
- अनुकूलित हॉर्डवेयर और सॉफ़्टवेयर की खरीददारी, और आवश्यकता होने पर उन्हें साझेदार से बदले जाने की क्रिया प्रारंभ करना
- Braahmam टीम की पहचान और चयन, और Braahmam मुख्य टीम का निर्माण
- आवश्यकता होने पर, मुख्य टीम का साझेदार साइट पर जाना
- आवश्यक होने पर, साझेदार साइट पर प्रक्रियाओं के दस्तावेज़ीकरण सहित स्थानांतरण और प्रक्रिया के बारे में प्रशिक्षण/जानकारी प्राप्त करना।
- आवश्यक होने पर, ऑफ़िस संरचना में साझेदार की आवश्यकताओं के अनुरूप परिवर्तन करना
- हॉर्डवेयर और सॉफ़्टवेयर सेटअप
- संचार लिंक सेटअप
- आवश्यक होने पर, Braahmam ओडीसी ऑफ़-शोर टीम के सदस्यों का प्रशिक्षण
- पूरी Braahmam टीम का निर्माण
- साझेदार की ओडीसी का संपूर्ण कार्य-संचालन प्रारंभ करना
|
| वर्तमान ऑफ़िस नोएडा में |
|
नोएडा दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के अंतर्गत आता है, जो सड़क से जुड़ा हुआ है, सेंट्रल दिल्ली से कुछ ही मिनट में पहुंचा जा सकता है और दिल्ली एयरपोर्ट से 35 किमी. दूर है। राज्य सरकार अधिक आईटी निवेश का समर्थन करती है और जिसे http://infotech.up.nic.in दर्शाया गया है।
|
|
नोएडा में प्रतिभाओं का बड़ा भंडार है, जिसे यह दिल्ली, गड़गांव, फरीदाबाद और गाजियाबाद-नोएडा से जुड़े सभी शहरों से खींचता है। अगस्त 2009 से नोएडा, दिल्ली और उससे जुड़े शहरों में आने-जाने के लिए मेट्रो रेल तंत्र से अच्छी तरह जुड़ गया है।
|
| शैक्षिक संस्थानों से समर्थन: |
|
ऊपर उल्लिखित स्थानों में से अधिकांश जगहों का उन शैक्षिक संस्थानों द्वारा अच्छी तरह से समर्थन किया जाता है, जहाँ MCAs (Master in Computer Applications), ग्रेजुएट इंजीनियर्स, साइंस ग्रेहुएट और सॉफ़्टवेयर अनुप्रयोगों में वोकेशनल प्रशिक्षित ग्रेजुएट तैयार किए जाते हैं। कुशल मैनपॉवर की अधिक उपलब्धता और कम पारिश्रमिक आवश्यकताओं के कारण, श्रेणी 2 और श्रेणी 3 शहरों को वर्तमान में लाभ है।
|
| कार्य-संचालन समय |
|
आरंभिक रूप में नोएडा में कार्य-संचालन न्यूनतम 30 दिनों का होगा।जिसमें Braahmam टीम बढ़ाने की योजना, प्रोजेक्ट मैनेजर का आबंटन और वांछित हॉर्डवेयर, सॉफ़्टवेयर और टेलीकॉम वातावरण सुनिश्चित करेगी।
|
|
अन्य किसी भी शहर में पूरी तरह से नई जगह पर सेटअप लगाने के लिए, टीम धीरे बढ़ने के कारण कार्य-संचालन की समय-सीमा 30 से 90 दिनों तक हो सकती है।
|
| कानूनी और वैधानिक |
|
Braahmam भारत में जुलाई 2000 से रज़िस्ट्रार ऑफ़ कंपनीज़ (ROC) के साथ एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के रूप में पहले से पंजीकृत है। Braahmam ने सभी वार्षिक और तिमाही रिटर्न ROC और इनकम टैक्स ऑथराइटीज़ के अनुसार भरे जाने का पालन किया है।
|
| कुल मिलाकर, Braahmam का साफ़ और नैतिक रिकॉर्ड रहा है। |
| Braahmam की सभी सहयोगी कंपनियां, ग्राहक और विक्रेता, Braahmam को एक नैतिक और ईमानदार कंपनी के रूप में पहचानते हैं। |
| कृपया और अधिक विवरणों के लिए
इस ईमेल पते को संरक्षित किया जा रहा है स्पैम बॉट से ! आपको यह देखने के लिए जावास्क्रिप्ट सक्रिय होना चहिये
को लिखें। |