निदेशक मंडल
  बिमल रथ (सह-संस्थापक, निदेशक)

बिमल को अमेरिका, मध्य अफ़्रीका और APAC सहित सभी स्थानों पर भिन्न-भिन्न उद्योगों में काम करने का 22 वर्ष का अनुभव है।  पिछले पांच वर्षों से कंपनी के प्रभावशाली विकास में सहायता करते हुए, उनका नवीनतम कॉर्पोरेट पद Nokia में मानव संसाधन निदेशक था।  उन्होंने जेवियर लेबर रिलेशंस इंस्टीट्यूट (1988), जमशेदपुर से मानव संसाधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है।

हाल ही में उन्होंने Think Talent प्रारंभ कर प्रतिभा और नेतृत्व विकास के कार्य पर ध्यान देते हुए एक उद्यमी (entrepreneur) बनना चाहा है। इससे पहले वे Eicher, British Telecom और Tata Sons में वरिष्ठ पदों पर काम कर चुके हैं, और उन्होंने देश में मानव संसाधन पेशेवर के रूप में काम करते हुए उत्कृष्ट उपलब्धियाँ हासिल की हैं।  उन्हें प्रबंधन टीम बनाना और परिपक्व करना, MA एकीकरण, बड़े पैमाने के परिवर्तन में हस्तक्षेप और, उच्च निष्पादन करने वाली फ़ैक्ट्रियां एवं R&D केन्द्र स्थापित करने सहित, मानव संसाधन के विभिन्न क्षेत्रों का अनुभव है। 
उन्होंने व्यावहारिक टीम चयन, टीम निर्माण के सरलीकरण द्वारा और टकरावों के समाधान में कार्य करते हुए प्रदर्शन बार को अत्यंत उच्च स्तरों तक पहुँचाने में वरिष्ठ टीमों की मदद की है। उन्हें लोगों और उनके द्वारा की जाने वाले प्रक्रियाओं की गहन जानकारी है, तथा उन्हें संगठन और व्यक्तिगत प्रक्रियाओं का व्यापक अनुभव प्राप्त है। वे कार्यकारी कोचिंग और परामर्श, टीम अनुबंध निष्पादित करने, व्यक्तिगत विकास (मूल्यों के स्पष्टीकरण) और राष्ट्रीय/ अंतर्राष्ट्रीय निकायों से लीडर्स का नेतृत्व करने वाले लीडर प्रबंधित करने में प्रमाणित हैं।   

  नीरज एन माथुर (सह-संस्थापक, निदेशक)

प्रफेक्ट मीडिया नीरज एन माथुर के नाम से प्रसिद्ध मीडिया कंपनी में 25 से अधिक वर्षों का ट्रैक रिकॉर्ड रखने वाले उद्यमी (entrepreneur) नीरज दिल्ली से प्रबंधन में स्नातक हैं।

एयरलाइंस, हॉस्पिटालिटी और शिक्षा उद्योग में रूचि सहित, इस कर्मता आधारित मीडिया हाउस का नेतृत्व करते हुए, उन्होंने प्रिंट और डिजिटल सहित सभी मीडिया स्वरूपों में वितरण करने की क्षमता के साथ Perfect Media को दृढ़ जानकारी आधारित प्रकाशन कंपनी के रूप में सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया।    Braahmam Net Solutions के सह-संस्थापक के रूप में उनकी मुख्य गुण बिक्रय (सेल्स) और विपणन (मार्केटिंग) है।

डा. राकेश कुमार (निदेशक - कॉर्पोरेट मामले)

डा. कुमार एमएनआर इंजीनियरिंग कॉलेज इलाहाबाद से डिज़ाइन एंड प्रोडक्शन में मास्टर डिग्री के साथ मैकेनिकल इंजीनियर हैं।  उन्होंने 1984 में आईआईटी दिल्ली से सिस्टम डायनेमिक्स सिमुलेशन मॉडलिंग में अपना शोध कार्य पूरा किया।  उन्होंने प्रशिक्षक कम प्रबंधन सलाहकार के रूप में काम किया है; भारत और विदेश में शिक्षण और रिसर्च असाइनमेंट्स किए; ब्रिटेन की आईटी मल्टीनेशनल कंपनी में जाने से पहले, जहां उन्होंने 7 वर्ष तक विभिन्न पदों पर कार्य किया, एक जर्मन फ़र्म का 100% एक्स्पोर्ट-ओरिएंटेड ऑफ़शोर सॉफ़्टवेयर डेवलपमेंट सेंटर स्थापित करने के बाद एक निर्माण इकाई (मैन्यूफ़ैक्चरिंग यूनिट) स्थापित की।  जुलाई 2004 में, वे Braahmam में कार्यकारी निदेशक के रूप में शामिल हुए।

उन्हें प्रशिक्षण, सलाह, शिक्षा, निर्माण और सूचना तकनीक का व्यापक प्रबंधकीय अनुभव है। वर्तमान में वे Braahmam में निदेशक, कॉर्पोरेट मामले के पद पर कार्यरत हैं।

सुरेश मुंजाल (निदेशक)

सुरेश मुंजाल को वित्त और खाता (फ़ाइनेंस एंड अकाउंट्स) के क्षेत्र में 16 वर्ष का अनुभव है। वर्तमान में वे Blaser Swisslube में सीएफओ (चीफ़ फ़ाइनेंस ऑफ़िसर) के पद पर कार्यरत हैं। यह 501-1000 श्रम-शक्ति का एक निजी स्वामित्व वाला रासायनिक उद्योग है। उनका मोटर वाहन उद्योग में सभी वित्तीय मामलों को एक समय विशेष में संचालित करने का विशिष्ट ट्रैक रिकॉर्ड रहा है। 

इससे पहले वे आयशर मोटर्स, आयशर ट्रैक्टर्स जैसे संगठनों के साथ काम कर चुके हैं।वे दिल्ली स्कूल ऑफ़ इकॉनोमिक्स से कॉमर्स और एम.कॉम, ICWA हैं।